धनबाद: एलपीजी गैस की संभावित कमी की अफवाह काफी तेजी से फैल रही है, जिसके कारण गैस एजेंसी पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. अमेरिका, इजरायल, ईरान त्रिकोणी बढ़ते तनाव की खबरों के बाद लोग गैस आपूर्ति को लेकर काफी चिंतित है. ऐसे में देखा गया है कि जहां एक और लोग वैकल्पिक व्यवस्था कोयला एवं लकड़ी पर आश्रित हो रहे हैं.

वहीं, गैस की कमी के कारण जमाखोरी एवं कालाबाजारी भी बढ़ने लगी है. सरकार ने भी लोगों से स्पष्ट कहा है कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार सिलेंडर लेने की अपील की है, ताकि अनावश्यक भीड़ और अफरा तफरी से बचा जा सके.

