धनबाद: गोंदूडीह में ट्रांसपोर्टिंग चालू कराने के विवाद में दो पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग

धनबाद: जिले के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद में सड़क हादसे के बाद मंगलवार की रात तनाव की स्थिति बन गयी. दरअसल,...

dhanbad case
dhanbad case

धनबाद: जिले के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद में सड़क हादसे के बाद मंगलवार की रात तनाव की स्थिति बन गयी. दरअसल, सुबह एक साइकिल सवार हाइवा की चपेट में आकर घायल हो गया.जिससे नाराज स्थानीय लोगों ने नीमधौड़ा के पास कोयला परिवहन में लगी गाड़ियों का आवागमन रोक दिया. इसके बाद रात नौ बजे ट्रांसपोर्टिंग दोबारा शुरू कराने पहुंचे कुछ असामाजिक तत्वों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गयी और पत्थरबाजी के साथ हवाई फायरिंग भी हुई. घटना की सूचना मिलते ही कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. हालांकि तब तक फायरिंग करनेवाले मौके से फरार हो चुके थे.

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे गोंदूडीह कोलियरी से कोयला लेने जा रहे एक हाइवा से खरिकाबाद में साइकिल सवार टकरा गया। हादसे में भूली ओपी क्षेत्र निवासी विजय वर्णवाल (58) घायल हो गये.जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गोंदूडीह ओपी पुलिस ने उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

Read Also: ED VS पुलिस: HC का फैसला-मामले की होगी CBI जांच

क्या है ग्रामीणों की मांग 

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि इस रास्ते से भारी वाहनों का आवागमन बंद किया जाये, क्योंकि इससे अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है. मंगलवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो स्कॉर्पियो से कुछ लोग ट्रांसपोर्टिंग चालू कराने पहुंचे थे. इस दौरान स्थानीय लोगों और बाहर से आये लोगों के बीच कहासुनी हो गयी, जो जल्द ही विवाद में बदल गया. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गयी. इसी दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गयी। घटना की सूचना मिलते ही गोंदडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी, केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन, भागाबांध ओपी प्रभारी धर्मराज, जोगता, भूली ओपी प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा गोली बरामद किया गया है.

Read Also: साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा के प्रदर्शन को बताया नौटंकी, विपक्ष ने घेरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *