Click Here
Click Here
Click Here

साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा के प्रदर्शन को बताया नौटंकी, विपक्ष ने घेरा

रांची: झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान आज एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बुधवार को...

irfaan ansari
irfaan ansari

रांची: झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान आज एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बुधवार को अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर एक अनोखे अंदाज में साइकिल की सवारी करते हुए विधानसभा पहुंचे. मंत्री के इस कदम ने न केवल सुरक्षाकर्मियों बल्कि वहां मौजूद मीडिया का भी ध्यान अपनी ओर खींचा.

स्वास्थ्य का संदेश और केंद्र पर निशाना

विधानसभा परिसर पहुंचने पर इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने इस कदम के पीछे के दो मुख्य कारण बताए, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते वह जनता को फिट और स्वस्थ रहने का संदेश देना चाहते हैं. उनके अनुसार, साइकिल चलाना न केवल सेहत के लिए अच्छा है बल्कि पर्यावरण के लिए भी जरूरी है. इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है. साइकिल चलाकर उन्होंने बढ़ती महंगाई के प्रति अपना विरोध भी दर्ज कराया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: खराब स्टेडियम से जूझ रहीं गुमला की फुटबॉल खिलाड़ी, बेहतर रखरखाव की उठाई मांग

भाजपा पर तीखा हमला

हाल ही में भाजपा द्वारा डीजे बजाने की अनुमति और अन्य मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों पर इरफान अंसारी ने तंज कसा. उन्होंने कहा भाजपा के लोग सिर्फ नौटंकी करना जानते हैं. असली मुद्दों और जनता की समस्याओं पर ये कभी धरना नहीं देंगे, बस फिजूल की बातों पर राजनीति करना इनका मकसद है.

Read Also: शराब घोटाला: फरार होने के बाद पकड़े गए छतीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया को रिमांड पर लेगी ACB

विपक्ष का पलटवार,सिर्फ फोटो खिंचवाने की राजनीति

दूसरी ओर, विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी भाजपा की वरिष्ठ विधायक नीरा यादव ने स्वास्थ्य मंत्री के इस अंदाज को महज एक दिखावा करार दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नीरा यादव ने आरोप लगाया कि झारखंड में वर्तमान सरकार के राज में गरीब, किसान और आम आदमी त्रस्त है. किसी का कल्याण नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री केवल फोटो खिंचवाने और मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए साइकिल से आए हैं.
धरातल पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हालत किसी से छिपी नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *