पलामू: झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर के कचहरी प्रांगण में धीरज कुमार वर्मा को पलामू जिलाध्यक्ष मनोनीत किया. नावाटोली निवासी धीरज कुमार वर्मा, जो जन मुद्दों पर हमेशा मुखर रहते हैं, उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया.
नेतृत्व को लेकर जताया भरोसा
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के सुख-दुख में साथ रहने वाले धीरज भाई के आने से पलामू में जन संघर्ष को मजबूती मिलेगी. साथ ही संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होगा.
Also Read: झारखंड बंद का ऐलान, 3 अप्रैल को लोहरदगा सहित पूरे राज्य में आंदोलन की चेतावनी
संगठन विस्तार में नई जिम्मेदारी
संगठन विस्तार के तहत पूर्व जिलाध्यक्ष विजय राम को अब केंद्रीय सचिव और कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. उनके कार्यकाल में संगठन ने कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं और अब उनके अनुभव का लाभ केंद्रीय स्तर पर मिलेगा.
कार्यक्रम में पदाधिकारियों की मौजूदगी
मनोनयन पत्र सौंपने के दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, केंद्रीय महासचिव सदीक अंसारी, विजय राम और केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा बैठा मौजूद रहे. सभी पदाधिकारियों ने धीरज कुमार वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मेदिनीनगर और पलामू की जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष और तेज होगा.
