Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: ख्रीस्त राजा शांति शोभा यात्रा में डीसी और एसपी ने दिया शांति और सद्भाव का संदेश

पाकुड़: जिदातो मिशन मैदान में आयोजित ख्रीस्त राजा शांति शोभा यात्रा कार्यक्रम में डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी मुख्य अतिथि...

पाकुड़: जिदातो मिशन मैदान में आयोजित ख्रीस्त राजा शांति शोभा यात्रा कार्यक्रम में डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया.

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाना था, जिसे सभी अतिथियों ने सराहा.

इस दौरान एसपी निधि द्विवेदी ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमें आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करने और ईश्वर द्वारा बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम द्वारा आयोजित इस शांति यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में शांति स्थापित करना हम सभी का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि हम प्रभु यीशु के बताए मार्ग—प्रेम, करुणा और सद्भाव—पर चलें, तो समाज और विश्व में सकारात्मक परिवर्तन संभव है.

वहीं डीसी मनीष कुमार ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह सहित सभी धर्मों के उपदेश हमें प्रेम, त्याग और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों में वर्णित सिद्धांत—संयम, उपवास और आत्मनियंत्रण—मानव जीवन को संतुलित और शांत बनाते हैं. यदि हम इन मूल्यों को अपनाएं, तो व्यक्तिगत जीवन से लेकर वैश्विक स्तर तक शांति स्थापित की जा सकती है.

उपायुक्त ने कहा कि पाकुड़ जिला सदैव आपसी भाईचारे और सौहार्द का उदाहरण रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर अपने त्योहार मनाते हैं. उन्होंने कहा कि इस शांति यात्रा का उद्देश्य भी समाज में प्रेम, एकता और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *