झारखंड में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी

रांचीः झारखंड सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर सीधी सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है. पर्यटन, कला,...

jharkhand
jharkhand (Image: AI Generated)

रांचीः झारखंड सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर सीधी सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है. पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इसके लिए झारखंड उत्कृष्ट खिलाड़ी सीधी नियुक्ति नियमावली अधिसूचित कर दी है. 

क्या है नियमावली में

  • नौकरी के स्तर: लेवल-2 से लेकर लेवल-9 तक के पदों पर सीधी नियुक्ति.
  • आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए 45 वर्ष, पिछड़ा वर्ग के लिए 47 वर्ष, महिला और अत्यंत, पिछड़ा वर्ग के लिए 48 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 50 वर्ष.
  • निवास: झारखंड का स्थायी निवासी (डोमिसाइल) होना अनिवार्य.
  • प्रतियोगिताएं: ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैंपियनशिप या मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश या राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो.

Read Also: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र अब 18 मार्च को होगा समाप्त, कार्य मंत्रणा समिति ने किया कार्यक्रम में बदलाव

क्या होगी शैक्षणिक योग्यता

  • समूह-ख (लेवल-6 से लेवल-9): स्नातक या समकक्ष.
  • समूह-ग (लेवल-3 से लेवल-5): इंटरमीडिएट या समकक्ष.
  • समूह-घ (लेवल-2): मैट्रिक या इसके समकक्ष.

Read Also: झारखंड में मार्च में बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने जताई हल्की बारिश की संभावना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *