अब रांची से लखनऊ-अयोध्या जाना आसान, 14 मार्च से पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस का होगा ठहराव

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ और अयोध्या की यात्रा अब और भी आसान होने जा...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ और अयोध्या की यात्रा अब और भी आसान होने जा रही है. रेलवे ने पुरुलिया–आनंद विहार एक्सप्रेस का ठहराव रांची और मुरी स्टेशन पर देने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

रांची से यूपी जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत 

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन का संचालन 14 मार्च से शुरू होगा. ट्रेन के रांची और मुरी में ठहराव मिलने से राजधानी रांची से सीधे उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. खासकर अयोध्या में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं और लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में रांची से भी पर्याप्त संख्या में सीटें उपलब्ध रहेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी. इस निर्णय से झारखंड के यात्रियों को लंबी दूरी तय कर दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़ने की परेशानी से भी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: श्रमिक अदृश्य नायक, पर दिहाड़ी मजदूरों के लिए स्पष्ट ढांचा नही : जयराम महतो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *