Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : चेकिंग के दौरान 2 बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर 9 मोटरसाइकिल बरामद

Giridih: गिरिडीह के पचम्बा में वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद छापेमारी...

Giridih: गिरिडीह के पचम्बा में वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद छापेमारी कर रॉयल एनफील्ड समेत चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद कीं. पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है. गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन चोरी में संलिप्त कुछ अपराधी गिरिडीह जिले में सक्रिय हैं. सूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर पचम्बा थाना क्षेत्र में विशेष एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक, पुलिस ने पकड़ा

बनखजो पुल के पास वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा कर पकड़ा. पूछताछ के दौरान जब बाइक के कागजात मांगे गए तो कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. कड़ी पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चोरी की है और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे. आरोपियों ने चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में भी जानकारी दी. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें टीवीएस अपाचे, रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और हीरो स्प्लेंडर जैसी बाइक शामिल हैं.

चोरों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शक्ति चौधरी (पिता स्व. विनोद चौधरी) और दीपक चौधरी (पिता श्याम सुंदर चौधरी) के रूप में हुई है. दोनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुट्टाबाध गांव के रहने वाले हैं. इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक कौशर अली, पचम्बा थाना के इंस्पेक्टर मंटू कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार तथा बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *