रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक अभिषेक सिंह, उप-महानिदेशक दीपक कुमार एवं वैज्ञानिक-‘एफ’ ओमेश प्रसाद सिन्हा ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार की गई “कॉफी टेबल बुक” का लोकार्पण किया.

इस पुस्तक में झारखंड राज्य में एनआइसी द्वारा संचालित विभिन्न ई-गवर्नेंस परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं नवाचारों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है. इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: लोकभवन में भव्य रात्रिभोज का आयोजन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जुटे दिग्गज

