पेड़ के बंटवारे ने ली जान: भतीजे ने बड़ी मां की हत्या की, पाकुड़ में सनसनी

पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव में ताल के पेड़ के बंटवारे को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष...

पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव में ताल के पेड़ के बंटवारे को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपनी ही बड़ी मां, 55 वर्षीय पार्वती सोरेन की निर्मम हत्या कर दी.

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि ताल के पेड़ के बंटवारे को लेकर परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अंततः इस दर्दनाक घटना में बदल गया.

घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही, पूरे मामले की गहन जांच जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *