Click Here
Click Here
Click Here

रांची : 6 अप्रैल को भाजपा मनाएगी 47वीं स्थापना दिवस, पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम, प्रदेश टोली गठित, योगेंद्र प्रताप सिंह बनाए गए प्रदेश संयोजक

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश...

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह को स्थापना दिवस कार्यक्रम की प्रदेश टोली का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव एवं किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर 1 संयोजक एवं 2 सह संयोजक (1+2) का तत्काल गठन करने का भी निर्देश जिला अध्यक्ष को दिया गया है. हर साल की भांति इस साल भी झारखंड भाजपा अपनी पार्टी का स्थापना दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाएगी.

ये भी पढ़ें : रांची : विष्णुगढ़ कांड पर कांग्रेस ने अपनी ही सरकार को घेरा, केशव महतो कमलेश ने कहा— ‘दोषियों को जल्द पकड़ो, नहीं तो होगा आंदोलन’

भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

कार्यालय सजावट: 5-7 अप्रैल तक मंडल, जिला और प्रदेश कार्यालयों की सजावट
ध्वज फहराना: 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालयों पर ध्वज फहराना
उद्बोधन और मिष्ठान वितरण: कार्यालय में विकास यात्रा पर उद्बोधन और मिष्ठान वितरण
• सदस्यता अभियान: 6-7 अप्रैल को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान
सम्मेलन: 8-9 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन
गांव चलो अभियान: 7-12 अप्रैल तक गांवों में कार्यक्रम आयोजित करना
• स्वच्छता कार्यक्रम
• वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
• समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी और गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क और सम्मान
• केन्द्र सरकार और एनडीए शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा
• लाभार्थियों से जनसम्पर्क

ये भी पढ़ें : रामनवमी के जश्न के बीच हजारीबाग में दरिंदगी, मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या पर बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *