होली-ईद को लेकर लोहरदगा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों को संरक्षण न देने की अपील

लोहरदगा: होली-2026 और रमजान-ईद को लेकर लोहरदगा के नया नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक उपायुक्त डॉ. ताराचंद की...

लोहरदगा: होली-2026 और रमजान-ईद को लेकर लोहरदगा के नया नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए सदस्यों और अधिकारियों ने भाग लिया. उपायुक्त ने अपील की कि असामाजिक तत्वों को किसी भी तरह का संरक्षण न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

उपायुक्त ने कहा कि सभी धर्मों के पर्व-त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के प्रतीक हैं. किसी के संवैधानिक अधिकार का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिले में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

प्रशासन ने चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है. बैठक के बाद अधिकारियों और सदस्यों ने सूखी होली खेलकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *