Click Here
Click Here
Click Here

सोनाहातू में शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील

सोनाहातू (रांची): होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर Sonahatu थाना परिसर में शांति समिति की बैठक...

सोनाहातू (रांची): होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर Sonahatu थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ मनोज महथा ने की. उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए सभी समुदाय मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ गतिविधियों पर कार्रवाई

थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भड़काऊ या अश्लील गाने बजाने वालों पर भी प्रशासन सख्ती करेगा. बैठक में प्रमुख विक्टोरिया देवी, मुखिया विकास मुंडा, फणीभूषण सिंह मुंडा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *