लातेहार: भूसे के ट्रक से 10 टन गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ से अधिक

लातेहार: जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार...

लातेहार: जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में ऊपर से भूसा लाद रखा था, लेकिन जांच के दौरान उसके नीचे छिपाया गया 10 टन गांजा बरामद कर लिया गया.

Also Read: रांची: मुख्यमंत्री ने किया 17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जवानों का बढ़ाया उत्साह

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची की ओर से एक संदिग्ध ट्रक पलामू की ओर जा रहा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लदा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम का नेतृत्व अंचल अधिकारी नंदकुमार राम और एसआई राहुल सिन्हा कर रहे थे.

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ट्रक 

पुलिस टीम ने किनामाड़ स्थित यम्मी रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी की. वहां खड़े एक संदिग्ध ट्रक की जब तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए. ऊपर से सामान्य दिखने वाले इस ट्रक में भारी मात्रा में भूसा भरा था, लेकिन जब भूसे की परतों को हटाया गया, तो उसके अंदर गांजे के पैकेट सलीके से छिपाकर रखे गए थे. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस की इस दबिश के दौरान अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *