Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में चोरों का आतंक: ताला तोड़कर घर से 2 लाख कैश और लाखों के जेवरात ले उड़े

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के कर्बला रोड स्थित गुरुकुल गली में चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर...

Giridih
पीड़ित कुणाल कुमार

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के कर्बला रोड स्थित गुरुकुल गली में चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. इस संबंध में पीड़ित कुणाल कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.  उन्होंने बताया कि वे रेलवे कर्मचारी हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में है. वहीं स्वास्थ्य कारणों से उनके माता-पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे. घर पूरी तरह सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया. आसपास के लोगों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना उनके पिता को दी.

10 से 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी

सूचना मिलने के बाद कुणाल कुमार को जानकारी दी गई, जिसके बाद वे आज दोपहर करीब 2 बजे घर पहुंचे.  घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी टूटी हुई पाई गई. जांच के दौरान करीब 2 लाख रुपये नगद और लगभग 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है. पीड़ित ने आशंका जताई है कि किसी जानकार व्यक्ति ने ही घर की स्थिति की जानकारी लेकर इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सख्त निर्देश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *