दुमका: DIG ऑफिस के पास अखबार एजेंट अरुण सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, तीसरी बार हुआ जानलेवा हमला

दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शहर के हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित डीआईजी...

दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शहर के हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित डीआईजी ऑफिस के समीप अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की सुबह बस स्टैंड एजेंट सह अखबार एजेंट अरुण सिंह को गोली मार दी.
मिली जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह जब डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली अरुण सिंह की पीठ में लगी है. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे. खून से लथपथ अवस्था में अरुण सिंह को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया गया.प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मिशन अस्पताल, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) रेफर कर दिया है. फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.हैरान करने वाली बात यह है कि अरुण सिंह पर हुआ यह तीसरा जानलेवा हमला है.इससे पहले भी उन पर दो बार हमले हो चुके हैं, जिनमें से एक बार पहले भी उन्हें गोली लगी थी. बार-बार एक ही व्यक्ति को निशाना बनाए जाने से यह मामला आपसी रंजिश या किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहा है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *