Dumka: दुमका जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया है. रामगढ़ थाना क्षेत्र के साधुडीह गांव में बुधवार को एक कलयुगी पिता ने अपने ही 10 वर्षीय पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी पत्नी की भी जान लेने की कोशिश की. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है. मृतक बच्चे की पहचान कुशल कुमार उर्फ क्रांति कुमार (10 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता, जिसकी पहचान संजय कामती (निवासी: लगवा ठाड़ी, जरमुंडी) के रूप में हुई है, को गिरफ्तार कर लिया है. गंभीर रूप से घायल मां, पूजा देवी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
ये भी पढ़ें : पलामू में अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, छापेमारी में स्टोन चिप्स और बालू लदे 6 वाहन जब्त
शादी के बाद से ही पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था पति
जानकारी के अनुसार, पूजा देवी और संजय कामती का विवाह वर्ष 2013 में हुआ था. पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. ससुराल वालों के जुल्म से तंग आकर वह अपने मायके साधुडीह में रहने लगी थी. प्रताड़ना से परेशान होकर पूजा ने 17 मार्च को रामगढ़ थाने में अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजय को पूछताछ के लिए थाने में हाजिर होने का नोटिस भेजा था.
ये भी पढ़ें : रांची: इन इलाकों में 28 मार्च को “नो फ्लाइंग जोन” लागू, ड्रोन उड़ाने पर रहेगी सख्त रोक
