रांची में LPG गैस सप्लाई सुधारने पर जोर, जिला प्रशासन सख्त

Ranchi: रांची जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. उपायुक्त...

Ranchi: रांची जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गैस सप्लाई को सुचारु बनाने, समस्याओं की समीक्षा करने और उनके प्रभावी समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, गैस एजेंसी संचालक और पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. बैठक में यह बात सामने आयी कि जिले के कई क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति, डिलीवरी में देरी, बुकिंग सिस्टम की तकनीकी समस्याएं और कुछ स्थानों पर स्टॉक की कमी जैसी परेशानियां लोगों को झेलनी पड़ रही हैं. इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को जल्द से जल्द खत्म किया जाए और डिलीवरी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाए. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष निगरानी टीम भी गठित की जाएगी, जो पूरे सिस्टम पर नजर रखेगी.

ये भी पढ़ें : पश्चिम एशिया संकट : पीएम मोदी-डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, समुद्री सुरक्षा पर फोकस

गैस की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर भी कड़ा रुख अपनाया है. स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने lpgranchi2026@gmail.com ईमेल आईडी शुरू की है. इसके अलावा, अबुआ साथी व्हाट्सएप नंबर 9430328080 के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ये भी पढ़ें : झारखंड: जेलों से 104 कैदियों की हुई रिहाई, रांची और हजारीबाग से सबसे अधिक

प्रशासन ने आमलोगों से सहयोग की अपील की

कुछ स्थानों पर गैस एजेंसियों में जबरन सिलेंडर लेने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे वास्तविक उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने आवश्यकतानुसार गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती का निर्णय लिया है, ताकि व्यवस्था बनी रहे और हर पात्र उपभोक्ता को समय पर गैस मिल सके. जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराकर गैस की अनावश्यक बुकिंग न करें. साथ ही, जहां संभव हो वहां पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन अपनाने की सलाह दी गई है, जो सुरक्षित, निरंतर, पर्यावरण के अनुकूल और किफायती विकल्प माना जाता है. PNG कनेक्शन के लिए इच्छुक उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 पर संपर्क कर सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *