Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: जेलों से 104 कैदियों की हुई रिहाई, रांची और हजारीबाग से सबसे अधिक

रांची: झारखंड के जेलों में बंद 104 कैदी रिहा हुए है. रिहा हुए कैदियों में 15 सजायफ्ता कैदी और 89 अंडर ट्रायल...

Oplus_16908288

रांची: झारखंड के जेलों में बंद 104 कैदी रिहा हुए है. रिहा हुए कैदियों में 15 सजायफ्ता कैदी और 89 अंडर ट्रायल कैदी शामिल है. वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक और न्यायिक कार्रवाई के तहत 26 नए लोगों को विभिन्न जेलों में भेजा भी गया है. कैदियों की रिहाई की बात की जाए तो रांची, हजारीबाग, पलामू , देवघर और गढ़वा जेल से सबसे अधिक कैदी रिहा हुए है. ये सभी कैदी 24 मार्च को रिहा हुए है.

राज्य के जेलों से रिहा हुए कैदियों की संख्या:

– रांची जेल: 23
– दुमका जेल: 05
– घाघीडीह जेल: 04
– हजारीबाग जेल: 13
– पलामू जेल: 10
– चास जेल: 05
– चतरा जेल: 04
– देवघर जेल: 09
– धनबाद जेल: 07
– गढ़वा जेल: 09
– गिरिडीह जेल: 07
– जामताड़ा जेल: 06
– कोडरमा जेल: 03
– लातेहार जेल: 01
– पाकुड़ जेल: 04
– साहेबगंज जेल: 04
– साकची जेल: 03
– खूंटी जेल: 02
– मधुपुर जेल: 03
– राजमहल जेल: 01
– कुल: 104

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *