चाईबासा: ईमानदारी की मिसाल, त्रिशानु राय ने मिला ATM कार्ड बैंक को लौटाया, खाताधारक तक पहुंचा

चाईबासा: कोल्हान के सदर बाजार-चाईबासा मार्ग पर एक्सिस बैंक का एक ATM कार्ड गिरा हुआ मिला. कांग्रेस जिला प्रवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता...

चाईबासा: कोल्हान के सदर बाजार-चाईबासा मार्ग पर एक्सिस बैंक का एक ATM कार्ड गिरा हुआ मिला. कांग्रेस जिला प्रवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर उस पर पड़ी.

पहले की पहचान की कोशिश

उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर कार्ड के असली मालिक को खोजने की कोशिश की, लेकिन जब पहचान नहीं हो सकी, तो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कार्ड बैंक को लौटाने का फैसला किया.

बैंक को सौंपा कार्ड

त्रिशानु राय ने कार्ड सीधे एक्सिस बैंक, चाईबासा शाखा के प्रबंधक विभुति नारायण कौंडिल को सौंप दिया. बैंक ने तकनीकी माध्यम से खाताधारक की पहचान की, जो मझगांव निवासी विश्वनाथ पिंगुआ निकले.

Also Read: लेबर कोड के खिलाफ पतरातू में हजारों मजदूरों का फूटा आक्रोश: PVUNL प्लांट में काम ठप, काला दिवस मनाकर जताया विरोध

खाताधारक को मिली सूचना

बैंक प्रबंधक ने विश्वनाथ पिंगुआ को फोन कर उनके ATM कार्ड के सुरक्षित होने की जानकारी दी. कार्ड मिलने की सूचना पर खाताधारक ने राहत जताई और त्रिशानु राय के इस कदम के लिए आभार व्यक्त किया.

लोगों ने सराहा कदम

स्थानीय लोगों ने इस घटना को ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बताया. वहीं त्रिशानु राय ने कहा कि ऐसी छोटी-छोटी पहल समाज में भरोसा और सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करती हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *