होली से पहले उत्पाद विभाग की कार्रवाई, दो अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त, 750 किलो जावा महुआ बरामद

सरायकेला: आगामी होली पर्व 2026 को दृष्टिगत रखते हुए उपायुक्त, नितिश कुमार सिंह के निर्देश के पर 01 मार्च को गम्हरिया थाना...

सरायकेला: आगामी होली पर्व 2026 को दृष्टिगत रखते हुए उपायुक्त, नितिश कुमार सिंह के निर्देश के पर  01 मार्च को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह, कमलपुर और बिंदापुर गांव में छापामारी अभियान चलाया गया.

दो अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त

अभियान के क्रम में दो अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. घटनास्थल से लगभग 750 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही विनष्ट किया गया और 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई.

Also Read: NewsWave Expose: झारखंड में खड़ी होती जा रही बेरोजगारों की फौज, 7 लाख को है रोजगार की तलाश

विधिसम्मत कार्रवाई जारी

बरामदगी के उपरांत संबंधित अभियुक्त के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

उत्पाद अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व के दौरान अवैध मद्य निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा साथ ही साथ दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *