सरायकेला: जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी एस. के. तिवारी ने की.
शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली प्रेम का त्योहार है, इसे मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. उन्होंने कहा कि राहगीरों को जबरन रंग न लगाएं तथा डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.
Also Read: NewsWave Expose: झारखंड में खड़ी होती जा रही बेरोजगारों की फौज, 7 लाख को है रोजगार की तलाश
बैठक में रहे उपस्थित
मौके पर नीमडीह के सीओ अभय द्विवेदी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, मंगल मांझी, बीजेपी पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयंत रजक, अंबुज गोप, बरुण सिंह, नासिर मोमिन, नाजीर मोमिन, बीजेपी महिला नेत्री अनीता पारित सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
