पिठोरिया रामनवमी कार्य समिति का विस्तार, तीन दिनों तक सजेगा महावीरी झंडा और शौर्य प्रदर्शन का मंच

रांची: श्री श्री महावीर मंडल पिठोरिया में इस वर्ष रामनवमी का पर्व भव्य स्तर पर मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई...

रांची: श्री श्री महावीर मंडल पिठोरिया में इस वर्ष रामनवमी का पर्व भव्य स्तर पर मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सोमवार को अध्यक्ष कृष्णा नायक की अध्यक्षता में कार्य समिति का विस्तार किया गया. महामंत्री राम प्रसाद गोप, विकास मुंडा, राहुल गुप्ता, संदीप चौरसिया, बसंत चौरसिया, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश रजक, सहकोषाध्यक्ष उदय महतो, सचिव सिकंदर नायक, सह सचिव संजय महतो और रणधीर केसरी को बनाया गया है.

कार्यक्रमों का निमंत्रण पत्र जारी

वहीं श्री श्री महावीर मंडल, पिठोरिया द्वारा आयोजित इस वर्ष के कार्यक्रमों का निमंत्रण पत्र जारी कर दिया गया है. 26 मार्च से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव में शोभा यात्रा, अस्त्र-शस्त्र चालन और पुरस्कार वितरण मुख्य आकर्षण होंगे.

महाअष्टमी झांकी शोभा यात्रा से होगा आगाज

मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्सव का आगाज गुरुवार से होगा. 26 मार्च (गुरुवार) शाम 7 बजे से महाअष्टमी झांकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा पिठोरिया चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरेगी.

Also Read: JPSC परीक्षा का कट ऑफ डेट 2018 करने की मांग को लेकर दायर याचिका HC से खारिज 

महानवमी पर झंडा मिलन और महाजुलूस

27 मार्च (शुक्रवार) दोपहर 2 बजे से महानवमी झंडा मिलन और महाजुलूस निकाला जाएगा. श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर यह जुलूस ग्राम भ्रमण करेगा. इसके पश्चात पिठोरिया चौक पर अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन होगा. देर शाम बाजार टांड़ में झंडा मिलन समारोह और पुरस्कार वितरण किया जाएगा.

विजय दशमी पर होगी अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता

28 मार्च (शनिवार) अंतिम दिन विजय दशमी के अवसर पर दोपहर 1:00 बजे से अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन होगा. समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में लाठी-डंडा और तलवार जैसे पारंपरिक खेलों को ही प्राथमिकता दी जाएगी. रात 8 बजे से पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित होगा.

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

श्री श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष कृष्णा नायक ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर सपरिवार सम्मिलित होने का आग्रह किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *