Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद, जांच में जुटी

पलामू: शहर के रेड़मा स्थित काशीनगर मोहल्ले में युवक सौरभ कुमार पांडेय का नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी...

पलामू: शहर के रेड़मा स्थित काशीनगर मोहल्ले में युवक सौरभ कुमार पांडेय का नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. इस मामले में पुलिस ने यूडी (अस्वाभाविक मृत्यु) कांड दर्ज कर गहन छानबीन शुरू कर दी है,हालांकि, घटना के कई पहलू अब भी रहस्य बने हुए हैं.

​परिजनों के बयान पर कार्रवाई:

​पुलिस ने मृतक के जीजा मनीष शुक्ला का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। परिजनों की ओर से अब तक किसी विशेष व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है.

​परिवार का इकलौता चिराग था सौरभ:

​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता विनय पांडेय पेशे से ट्रक चालक हैं. सौरभ अपनी तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था. उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. शव नग्न अवस्था में मिलने के कारण मोहल्ले और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं. पुलिस इसे हत्या या आत्महत्या, दोनों ही नजरियों से देख रही है और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों को खंगाल रही है।
थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस ने यूडी कांड दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल पुलिस हर तकनीकी और जमीनी बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *