पाकुड़: जिले में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है. लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दे रहे हैं.

इस अवसर पर डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने जिले के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों और चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं.
डीसी और एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे ईद का त्योहार सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं.

