पलामू में रामनवमी की धूम, किरण मेहता ने कलश यात्रा का किया शुभारंभ

पलामू: जिले के नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना के समीप स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा...

पलामू: जिले के नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना के समीप स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा.

कार्यक्रम में पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन रांची में विधानसभा सत्र के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके. उनके निर्देशानुसार उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किरण मेहता मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं.

पूजा के बाद कलश वितरण, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

किरण मेहता ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच कलश का वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया.इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी और पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *