पहले कुछ और,अब कुछ और! 50 लाख की रकम पर Gaurav Khanna के यू-टर्न से फैंस हैरान

  News Desk:‘बिग बॉस 19’ के विजेता गौरव खन्ना हाल ही में अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं.कुछ समय पहले...

 

News Desk:‘बिग बॉस 19’ के विजेता गौरव खन्ना हाल ही में अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं.कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि सलमान खान के शो से मिली जीत की प्राइज मनी उन्हें अभी तक नहीं मिली है. हालांकि अब उनके ताज़ा बयान से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने पहले वाले दावे से पीछे हटते हुए बात को अलग तरह से पेश किया है.

हाल ही में ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना ने एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर सफाई दी. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा तूल न दिया जाए.साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शो से जुड़ी उनकी प्राइज मनी उन्हें मिल चुकी है, इसलिए इस पर किसी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए.

40 दिन पुराना व्लॉग बना गलतफहमी की वजह

‘टाइम्स नाउ’ से बातचीत में गौरव खन्ना ने प्राइज मनी को लेकर वायरल हो रहे वीडियो पर भी सफाई दी। उन्होंने बताया कि यह क्लिप दरअसल करीब 40 दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था.गौरव के मुताबिक, उस समय वह सर्दियों में अपने होमटाउन गए हुए थे और वहीं उन्होंने यह व्लॉग शूट किया था.

एक्टर ने कहा कि वीडियो काफी बाद में अपलोड हुआ, जिसकी वजह से लोगों को लगा कि यह हाल ही में रिकॉर्ड किया गया बयान है.इसी गलतफहमी के चलते बात को जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया गया, जबकि यह पुराना व्लॉग था.

विनर गौरव खन्ना को मिल चुकी है पूरी प्राइज मनी

गौरव खन्ना ने इंटरव्यू के दौरान यह भी साफ कर दिया कि ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स की ओर से उन्हें उनकी जीत की पूरी रकम मिल चुकी है.एक्टर ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री में पेमेंट की प्रक्रिया में कभी-कभी थोड़ा समय लग जाता है, जो सामान्य बात है.

गौरव खन्ना ने अपने बयान में कहा, “टेलीविजन इंडस्ट्री में पेमेंट आने में थोड़ा वक्त लगना आम बात है.मैंने अपने व्लॉग में भी यही कहा था और किसी पर आरोप नहीं लगाया था.अब मुझे मेरी पूरी प्राइज मनी मिल चुकी है, इसलिए इस मुद्दे को बेवजह बढ़ाने की जरूरत नहीं है.”

गौरव खन्ना का पुराना व्लॉग और फैंस की प्रतिक्रियाएँ

कुछ समय पहले गौरव खन्ना के यूट्यूब चैनल पर उनका एक व्लॉग आया था, जिसमें उन्होंने एक फैन के सवाल का जवाब दिया. व्लॉग में गौरव ने बताया कि प्राइज मनी मिलने में थोड़ा समय लगना सामान्य है. उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें पैसे नहीं मिले थे, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था कि यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद पैसा मिल जाएगा. गौरव ने विस्तार से बताया कि यह एक इंटरनल प्रोसेस है, जिसमें कंपनी की ऑडिट्स शामिल होती हैं और आम तौर पर इसमें 1-2 महीने लग सकते हैं.

इतना ही नहीं, जब गौरव ने ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी जीती थी, तो फैंस इस मुद्दे पर दो खेमों में बंट गए थे—कुछ उनके समर्थन में थे और कुछ ने उनकी जीत पर सवाल उठाए थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *