News Desk:रियलिटी शो में ऐलान की गई प्राइज मनी सुनने में भले ही बहुत अच्छी लगती है, लेकिन विनर तक पहुंचने में कई बार समय लग जाता है. गौरव खन्ना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. सलमान खान के होस्ट किए गए बिग बॉस सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना को 50 लाख रूपए की इनाम राशि मिलनी थी, लेकिन महीने बीतने के बाद उन्हें यह रकम अभी तक नहीं मिली. अब इस पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

प्राइज मनी को लेकर गौरव खन्ना ने क्या कहा ?
Anupama Co-Star Gaurav Khanna ने हाल में ही अपने ब्लॉग के फैंस के सवालों के जवाब दिए. एक फैन ने उनसे पूछा कि शो में जीती प्राइज मनी और कार मिली या नहीं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “अभी तक तो पैसे नहीं मिले हैं, लेकिन ऐसी चीजों में थोड़ा टाइम लगता है और प्रोसेस पूरी होने के बाद सब मिल जाएगा ऐसा नहीं है कि नहीं मिलेगा.”
Bigg Boss जीतने के बाद बदली गौरव खन्ना की जिंदगी
गौरव खन्ना ने कहा, “मैं पहले भी टीवी इंडस्ट्री में काम कर चुका हूं, इसलिए जानता हूं कि यहां कभी कभी चीजों में थोड़ा टाइम लग जाता है.” जब एक फैन ने उनसे पूछा कि शो जीतने के बाद आपके लाइफ में क्या चेंजमेट आया है, तो उन्होंने बताया कि कानपुर में उनके घर पर अब रोज करीब 50-60 लोग उनसे मिलने पहुंच जाते हैं.
गौरव खन्ना के मुताबिक, अब तक किए गए। शोज़ के मुकाबले लोग उन्हें बिग बॉस की वजह से ज्यादा पहचानने लगे हैं.
गौरव खन्ना करीब 20 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने कई सीरियल्स किए, लेकिन असली पहचान उन्हें अनुपमा से मिली. इसके बाद बिग बॉस सीजन 19 जीतने के बाद उनकी स्टारडम और भी बढ़ गई है.

