कल देवघर पहुंचेंगे गौतम अडानी बाबा मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, पीरपैंती दौरा में 21,400 करोड़ की बिजली परियोजना का लेंगे जायजा

देवघर: गौतम अडानी 22 फरवरी को देवघर पहुंचेंगे, जहां वे सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। उनका विशेष विमान...

देवघर: गौतम अडानी 22 फरवरी को देवघर पहुंचेंगे, जहां वे सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। उनका विशेष विमान सुबह करीब 11 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगा। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां उनके दौरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

21,400 करोड़ की बिजली परियोजना का लेंगे जायजा

मंदिर दर्शन के बाद वे हेलीकॉप्टर से पीरपैंती रवाना होंगे, जहां अडानी समूह की 21,400 करोड़ रुपये की निर्माणाधीन ताप विद्युत परियोजना का निरीक्षण करेंगे। दौरे के दौरान वे परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के बाद वापस लौट जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *