Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का जलवा, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, मेयर प्रत्याशी के लिए मांगे वोट.

पलामू: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के प्रचार का समय अब अपनी अंतिम सीमा पर है.शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का...

पलामू: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के प्रचार का समय अब अपनी अंतिम सीमा पर है.शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थमने से ठीक पहले, पलामू की सड़कों पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा के पहुंचते ही राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. भारतीय जनता पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में आयोजित इस मेगा रोड शो ने शहर को पूरी तरह से चुनावी रंग में सरोबार कर दिया.

चैनपुर से शिवाजी बाजार तक शक्ति प्रदर्शन:

जया प्रदा का रोड शो पलामू के चैनपुर इलाके से भव्य तरीके से शुरू हुआ. जैसे ही उनका काफिला आगे बढ़ा, प्रशंसकों और भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ उनके पीछे हो ली. काफिला चैनपुर से निकलकर जिला स्कूल चौक और विष्णु मंदिर चौक होता हुआ प्रसिद्ध शिवाजी बाजार तक पहुंचा.पूरे रास्ते में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ अभिनेत्री का भव्य स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय श्री राम व पार्टी के नारों के बीच माहौल पूरी तरह से चुनावी उत्सव में तब्दील हो गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *