गिरिडीह : रमजान के अलविदा जुम्मा पर मस्जिदों में नमाजियों की उमड़ी भारी भीड़, सुख-शांति की मांगी दुआ

Giridih: गिरिडीह में रमजान के आखिरी जुम्मे ‘अलविदा जुम्मा’ पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी. तेज धूप के बावजूद रोजेदारों...

Giridih: गिरिडीह में रमजान के आखिरी जुम्मे ‘अलविदा जुम्मा’ पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी. तेज धूप के बावजूद रोजेदारों का जोश देखने लायक था. शहर की लाइन मस्जिद में भीड़ अधिक होने पर नमाजियों ने सड़क पर ही नमाज अदा की. छोटे-छोटे बच्चों में भी उत्साह छाया रहा. नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही. एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह विधि व्यवस्था को लेकर तैनात थे. इस मौके पर दुनिया भर में अमन-शांति व समृद्धि की दुआएं मांगी गईं.

इलाके के कई मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

गिरिडीह शहरी क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित लाइन मस्जिद के अलावा भंडारीडीह, बरवाडीह, तेलोडीह, पचंबा, बुढ़ियाखाद, बिशनपुर, मुस्लिम बाजार, पचंबा, कोलडीहा मस्जिदों के साथ साथ मुफ्फसिल क्षेत्रों के मस्जिदों और जिलेभर के सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने पूरे अकीदत के साथ अलविदा जुम्मा की नमाज अदा किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *