गिरिडीह : होली के बाद मटन की बढ़ी कीमतों पर बवाल, बगोदर में ग्राहकों का फूटा गुस्सा, मनमानी का आरोप

Giridih: होली के बाद गिरिडीह जिले में मटन की बढ़ती कीमतों को लेकर अब विवाद खुलकर सामने आ गया है. बगोदर क्षेत्र...

Giridih: होली के बाद गिरिडीह जिले में मटन की बढ़ती कीमतों को लेकर अब विवाद खुलकर सामने आ गया है. बगोदर क्षेत्र में मटन के शौकीनों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब दुकानदारों द्वारा बढ़े हुए दाम कम करने से साफ इनकार कर दिया गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि ग्राहकों ने मटन दुकानदारों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, पहले जहां मटन 500 रुपये प्रति किलो के आसपास बिकता था, वहीं अब इसकी कीमत 850 रुपये प्रति किलो से भी ऊपर पहुंच गई है. लोगों का आरोप है कि हर साल होली और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के बाद मटन के दाम अचानक बढ़ा दिए जाते हैं, लेकिन बाद में इनमें कोई कमी नहीं की जाती. इससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें : अपराधिक घटना की साजिश नाकाम, पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ 19 वर्षीय युवक को दबोचा

लोगों का विरोध, दुकानदारों से नोकझोंक

बगोदर बाजार में बड़ी संख्या में लोग मटन दुकानों के पास इकट्ठा हो गए और दुकानदारों की मनमानी के खिलाफ विरोध जताने लगे. इस दौरान ग्राहकों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. कई लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस वजह के कीमतों में भारी बढ़ोतरी की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है.

ये भी पढ़ें : विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की मौत मामले में पोस्टपार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म, जीव काटने और दांत तोड़ने की पुष्टि नहीं

दुकानदारों ने महंगाई का दिया हवाला

वहीं दुकानदारों का कहना है कि पशुओं की खरीद कीमत, चारा और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण उन्हें भी मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं. हालांकि ग्राहकों ने इस तर्क को खारिज करते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है. फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मटन की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *