Click Here
Click Here
Click Here

रेनबो स्मार्ट स्कूल बड़ा कुनाबेड़ा में वार्षिक परिणाम घोषित, टॉपर्स को मिला सम्मान

सरायकेला: रेनबो स्मार्ट स्कूल बड़ा कुनाबेड़ा ने अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं. प्री-नर्सरी में वेदंशी महतो 98.56% के साथ टॉपर...

सरायकेला: रेनबो स्मार्ट स्कूल बड़ा कुनाबेड़ा ने अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं. प्री-नर्सरी में वेदंशी महतो 98.56% के साथ टॉपर रही, जबकि एलकेजी में इशिता महतो 98.25% अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. कुल 110 छात्रों में से 107 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए.

प्रधानाचार्य साधन ज्योतिषी ने सभी कक्षा-टॉपर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि “शिक्षा में मेहनत और अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन नैतिकता और चरित्र निर्माण इससे भी ऊपर है.”

विभिन्न कक्षाओं में अन्य टॉपर्स इस प्रकार रहे

प्री-नर्सरी: रोशन महतो 96.25%, समीर महतो 94.16%, क्रिस्टी महतो 95%, बिहार महतो 92%, अनिका महतो 90%

एलकेजी: नीतू रानी महतो 97%, संजू महतो 97%, रिया सरदार 97%

यूकेजी: एंजेल हसदा 91.7%

कक्षा 2: इसी का महत्व 93.4%

विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए. स्पून रेस में जयप्रकाश महतो, मैजिक चेयर में पप्पू गोप, ईशीका महतो, राखी टुडू, अनुष्का माडी और क्रिस्टी महतो को सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य ने कहा कि “खेलकूद, संगीत और नृत्य बच्चों के आत्मविश्वास और व्यवहारिक गुणों के विकास में मदद करते हैं.”

कार्यक्रम में सुष्मिता आचार्य, लक्ष्मी महतो, कृष्ण प्रधानप्रीति महतो, मीनू महतो, आदित्य दास, डॉक्टर मंडल और अभिभावक मौजूद थे.

इसके साथ ही स्कूल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पहल के तहत तीन बेटियों के लिए विशेष सुविधा भी दी है, जिसमें एक बेटी का मासिक शुल्क और परीक्षा शुल्क पूरी तरह फ्री होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *