दिल्ली/ रांची: अपराधियों के बढ़ते वैश्विक नेटवर्क और सीमा पार अपराधों से निपटने के लिए भारत ने अपनी रणनीतियों को और कारगर कर दिया है. इसको लेकर CBI के दिल्ली मुख्यालय में 12वें इंटरपोल संपर्क अधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया.

Also Read: BREAKING -आय से अधिक संपत्ति केस: विनय सिंह से पूछताछ शुरू, ACB ने तैयार किए 15 से ज्यादा सवाल
सीबीआई के निदेशक श्री प्रवीण सूद ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए एक आंकड़ा साझा किया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 47 भगोड़ों को भारत वापस लाया गया है, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है. यह सफलता सीबीआई गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सक्रिय तालमेल का परिणाम है.
इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन द्वारा किया गया. सम्मेलन का मुख्य विषय प्रभावी कानून प्रवर्तन के लिए सहयोग और क्षमता निर्माण रखा गया था. इस उच्च स्तरीय बैठक में देश भर के 150 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

