Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING -आय से अधिक संपत्ति केस: विनय सिंह से पूछताछ शुरू, ACB ने तैयार किए 15 से ज्यादा सवाल

रांची: जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत विनय चौबे...

ACB OFFICE
ACB OFFICE

रांची: जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत विनय चौबे के साले और सरहज एवं ससुर के ऊपर दर्ज आय से अधिक संपत्ति केस की जांच ACB कर रही है. एजेंसी ने सोमवार को विनय सिंह से पूछताछ की थी लेकिन उन्होंने ACB के सवालों का गोलमोल जवाब दिया और एजेंसी को भ्रमित करने की कोशिश की. जिसके बाद मंगलवार को एजेंसी ने विनय सिंह से फिर से पूछताछ शुरू कर दी है.

गोलमोल जवाब से बढ़ा शक, तैयार किए गए 15-20 सवाल

पुख्ता जानकारी के मुताबिक मंगलवार की पूछताछ के लिए ACB ने 15 से 20 सवाल तैयार किए हैं और उन सवालों का जवाब विनय सिंह से मांगा जा रहा है बता दें कि जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी और ऑटोमोबाइलों कारोबारी विनय सिंह एवं उनकी पत्नी समेत कई अन्य लोगों के ऊपर ACB ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले की जांच में एजेंसी को अब तक कई बेनामी और बेशकीमती संपत्तियों की जानकारी मिली है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *