News Desk:आजकल ऑफिस के ज्यादातर काम ईमेल के जरिए ही किए जाते हैं.लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप किसी को जरूरी मेल भेजते हैं और सामने वाला कह देता है कि उसने अभी तक मेल देखा ही नहीं.ऐसे में यह समझाना मुश्किल हो जाता है कि आपका ईमेल पढ़ा गया है या नहीं.

हालांकि, GMail में एक आसान तरीका है जिससे आप पता लगा सकते हैं कि सामने वाले ने आपका ईमेल ओपन किया है या नहीं.इसके लिए आपको अपने वेब ब्राउजर में एक खास एक्सटेंशन इंस्टॉल करना होता है. एक्सटेंशन एक्टिव करने के बाद आपको व्हाट्सप्प की तरह डबल टिक दिखाई देता है ,जिससे पता चल जाता है कि आपका भेजा गया ईमेल पढ़ लिया गया है.
जाने तुरंत कौन पढ़ा आपका Gmail,बस लगाएं यह एक्सटेंशन
अगर आप यह पता लगाना चाहते हैं कि आपका mail पढ़ा गया या नहीं,तो उसके लिए अपने ब्राउजर में ईमेल ट्रैकर नाम का एक्सटेंशन इंस्टॉल करना होगा.यह एक्सटेंशन यह एक्सटेंशन GMail के साथ काम करता है और आपको यह इनफार्मेशन देता है कि आपका भेजा हुआ ईमेल कब पढ़ा गया है.
एक्सटेंशन एक्टिव होने के बाद मेल भेजते समय ट्रैकिंग अपने आप शुरू हो जाती है और आपको रीड होने की अपडेट भी मिल जाती है.
GMail में ईमेल ट्रैकर एक्सटेंशन कैसे इंस्टॉल और सेटअप करें
GMail में अपने भेजे गए मेल को ट्रैक करने के लिए ईमेल ट्रैकर एक्सटेंशन(Email Tracker Extension)इंस्टॉल करना आसान है.इसके लिए स्टेप्स इस तरह हैं:

- सबसे पहले Google में Email Tracker Extension सर्च करें.
- Mailsuite या किसी इसी तरह के ट्रैकिंग एक्सटेंशन का लिंक खोले.
- Add to Chrome पर क्लिक करके एक्सटेंशन इंस्टॉल करें.
- इंस्टॉल होने के बाद अपने गूगल अकाउंट से लॉग-इन करें.
- Gmail ओपन करते ही ट्रैकिंग फीचर एक्टिव हो जाएगा,और आप देख पाएंगे कि आपका मेल कब पढ़ा गया है.
