Click Here
Click Here
Click Here

CM हेमंत ने जाहेर थान में की पूजा-अर्चना, राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में शामिल हुए. इस अवसर पर सीएम ग्रामीणों के...

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में शामिल हुए. इस अवसर पर सीएम ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां पारम्परिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की.

परंपरा के अनुरूप पूजन कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू एवं कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने संपन्न कराया. मुख्यमंत्री नेमरा के ग्रामीणों के साथ ‘बाहा पूजा’ के लिए अपने निवास स्थान से पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे.

Also Read: रांची: केयरटेकर ही निकली महिला की कातिल,10 लाख की एफडी और जेवरों के लालच में कर दी गला रेतकर हत्या

CM को अपने बीच पाकर ग्रामीणों का दिखा उत्साह 

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर नेमरा सहित आस-पास क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित नजर आए. संस्कृति के अनुरूप नेमरा के ग्रामीण ढोल-नगाड़ा एवं मांदर बजाते हुए मुख्यमंत्री के साथ जाहेर थान पहुंचे. मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वयं मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साहवर्द्धन किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया.

मुख्यमंत्री सपरिवार पहुंचे नेमरा

मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित सपरिवार दो दिवसीय दौरे पर नेमरा पहुंचे. मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास क्षेत्र के लोग नेमरा गांव पहुंचे तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात की. मुख्यमंत्री भी आत्मीयता के साथ लोगों से मिले एवं उनकी बातों को सुना.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *