सोने की कीमतों पर लगा ब्रेक, सात दिन की तेजी के बाद हल्की गिरावट 24 कैरेट सोना 210 रुपये सस्ता, चांदी की कीमत स्थिर

News Desk : बीते लगभग सात दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने के दाम पर गुरुवार 26 फरवरी को हल्का ब्रेक लगा...

News Desk : बीते लगभग सात दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने के दाम पर गुरुवार 26 फरवरी को हल्का ब्रेक लगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भू-राजनीतिक अनिश्चितता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बनी आशंकाओं के बीच सोने में तेजी देखी जा रही थी. आज 24 कैरेट सोना 210 रुपये घटकर 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 22 कैरेट सोना 200 रुपये सस्ता होकर 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 18 कैरेट सोना 160 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Also Read : आईईडी विस्फोट ने छीना परिवार का सहारा, वन पत्तों के सहारे पल रहे पांच मासूमों के सिर से उठा पिता का साया.

प्रमुख शहरों में प्रति ग्राम ताजा भाव

  • मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे:

    • 24 कैरेट: 16,168 रुपये

    • 22 कैरेट: 14,820 रुपये

    • 18 कैरेट: 12,126 रुपये

  • दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़:

    • 24 कैरेट: 16,183 रुपये

    • 22 कैरेट: 14,835 रुपये

    • 18 कैरेट: 12,141 रुपये

  • चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम:

    • 24 कैरेट: 16,277 रुपये

    • 22 कैरेट: 14,920 रुपये

    • 18 कैरेट: 12,765 रुपये

Also Read: झारखंड: तीन साल में 2829 नशा माफियाओं की गिरफ्तारी, सजा सिर्फ 395 को

बीते सप्ताह में मजबूत उछाल

बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 11 रुपये प्रति ग्राम की बढ़त दर्ज की गई थी. पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना लगभग 705 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ है, यानी 100 ग्राम पर करीब 70,500 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई. विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक हालात, डॉलर की चाल और कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *