रामनवमी पर्व को लेकर खलारी में बजरंग दल की भव्य बाइक रैली, जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

खलारी: रामनवमी पर्व को लेकर पावन अवसर पर बजरंग दल खलारी द्वारा रविवार को भव्य बाइक रैली सह शोभायात्रा का आयोजन किया...

Bajrang Dal Bike Rally
बजरंग दल की भव्य बाइक रैली

खलारी: रामनवमी पर्व को लेकर पावन अवसर पर बजरंग दल खलारी द्वारा रविवार को भव्य बाइक रैली सह शोभायात्रा का आयोजन किया गया. हजारों की संख्या में राम भक्तों की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया. शोभायात्रा की शुरुआत पहाड़ी मंदिर खलारी से हुई. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एनके एरिया के जीएम दिनेश गुप्ता, कांग्रेस लेबर सेल के महासचिव राजन सिंह राजा, जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी सहित बजरंग दल के अध्यक्ष सशी कांत सिंह, रणजीत सिंह, रंजन सिंह बिट्टू, भोला साव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

बचरा में हुआ रैली का समापन 

रैली पहाड़ी मंदिर से निकलकर केडी रोड होते हुए डीएसपी आवास मार्ग से केडी बाजार पहुंची, जहां केडी बाजार व्यावसायिक संघ द्वारा श्रद्धालुओं के बीच चना और शरबत का वितरण कर स्वागत किया गया. इसके बाद जुलूस डकरा मार्केट पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया. आगे बढ़ते हुए जुलूस मानकी चूरी होते हुए बचरा पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ. पूरे मार्ग में हजारों की संख्या में राम भक्त एवं दुर्गा वाहिनी की महिला सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते और “जय श्रीराम” के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे.

सशस्त्र पुलिस बल पूरे मार्ग में रहे तैनात

पूरी कार्यक्रम बजरंग दल रांची जिला ग्रामीण संयोजक विनोद विश्वकर्मा की अगुवाई में संपन्न हुई. रैली ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया, बल्कि हिंदू सनातन संस्कृति की एकता और उत्साह का भी परिचय दिया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी, इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो एवं सशस्त्र पुलिस बल पूरे मार्ग में तैनात रहे और रैली की निगरानी करते रहे. विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल द्वारा आयोजित यह बाइक रैली हजारों लोगों की भागीदारी के साथ शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव: गठबंधन पर सस्पेंस के बीच सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, आज हो सकता है बड़ा फैसला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *