Click Here
Click Here

पलामू में विहंगम योग का विशेष सत्संग, आध्यात्मिक ज्ञान पर जोर

पलामू: पलामू में सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की जिला शाखा द्वारा रविवार को विशेष सत्संग समारोह का आयोजन किया गया....

Vihangam Yoga
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते अतिथि

पलामू: पलामू में सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की जिला शाखा द्वारा रविवार को विशेष सत्संग समारोह का आयोजन किया गया. शहर के कोयल नदी तट स्थित भारत माता विवाह मंडप में यह समारोह हुआ. मुख्य अतिथि संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राधा कृष्ण सिन्हा, परामर्शक सुरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष यूपी सिंह और महामंत्री ललित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

विहंगम योग के सिद्धांत और गुरु की आवश्यकता पर हुई चर्चा 

अतिथियों और सेवा प्रभारियों ने सदगुरु देव की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. उच्च कोटि के साधको ने मानव जीवन के विकास में विहंगम योग के सिद्धांत और गुरु की आवश्यकता पर चर्चा की. मुख्य अतिथि ​राधा कृष्ण सिन्हा ने कहा, कि ब्रह्मविद्या ईश्वरीय ज्ञान धारा है जो सदगुरु की कृपा से मिलती है. मन चंचल है और उसपर नियंत्रण जरूरी है. मन को वश में किए बिना ईश्वर की भक्ति सभव नहीं है. आत्मिक आधार से ही परमात्मा की भक्ति की जाती है. विहंगम योग ईश्वर प्राप्ति का सहज मार्ग है।.

add1

कर्म के प्रति हमेशा सजग होकर सत्कर्म करना चाहिए

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि विहंगम योग सनातन है और आदि काल से चला आ रहा है. यह जीवन जीने की कला सिखाता है. सभी को अपने कर्मो का फल भोगना है, इसलिए कर्म के प्रति हमेशा सजग होकर सत्कर्म करना चाहिए. समारोह में जिज्ञासुओं को क्रियात्मक ज्ञान की दीक्षा दी गई और कई साधको का भूमि परिवर्तन किया गया. अतिथियों और वरीय सेवा प्रभारियों को अग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. अनिल विश्वकर्मा और रेणुबाला सहाय ने भेदीक भजन प्रस्तुत किए. कार्यक्रम का सफल सचालन नन्दलाल पासवान ने किया. इस आयोजन को सफल बनाने में भानु प्रताप देव, रामगोविन्द यादव और राजेंद्र प्रसाद अरोड़ा सहित कई सेवा प्रभारी सक्रिय रहे.

यह भी पढ़ें: टैसेरा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समाज को संगठित रहने का आह्वान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *