RANCHI: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को आर्यभट्ट सभागार में सरदार पटेल स्मृति समिति द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रांची की महापौर रोशनी खलखो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
विचार और विरासत” पुस्तक का विमोचन
इस अवसर पर “सरदार वल्लभभाई पटेल : विचार और विरासत” पुस्तक का संयुक्त रूप से विमोचन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार ने सरदार पटेल के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान अतुलनीय है.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, रांची विधायक सी.पी. सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजाराम महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
आदर्शों पर चलने का आह्वान
सभी वक्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया.
गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम
समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
