Click Here
Click Here
Click Here

सड़क में आ रहा है नाली का गंदा पानी, जनप्रतिनिधियों ने सुनी समस्या

    सिमडेगा: शहर के सलडेगा इलाके में नाली का गंदा पानी सड़क में बहने की समस्या लोगों के द्वारा बताई गई....

 

 

सिमडेगा: शहर के सलडेगा इलाके में नाली का गंदा पानी सड़क में बहने की समस्या लोगों के द्वारा बताई गई. लोगों की शिकायत के बाद नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, वार्ड सदस्य कमला कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद अरुण कुमार सिंह, रामजी यादव पाहन टोली मुहल्ले में पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने मुहल्लेवासियों की समस्या सुनी.

अधूरी नाली निर्माण से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

मुहल्लेवासियों ने बताया कि पाहनटोली में कुछ दूर तक नाली बनाया गया है एवं नाली की निकासी सड़क में ही छोड़ दी गई है जिसके कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की समस्या सुनने के बाद वार्ड संख्या पांच, छह और सात के वार्ड सदस्यों ने समन्वय बनाकर नाली एवं गार्डवाल निर्माण करने की बात कही. वार्ड सदस्य कमला कुमारी, वैजयंती देवी और सुनीता देवी ने कहा कि नप के माध्यम से समस्या को दूर करने का कार्य किया जाएगा। मौके पर कई लोग उपस्थित थे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *