पलामू में रामनवमी की भव्यता: शोभायात्रा और सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

  पलामू : रामनवमी के अवसर पर जिले में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी...

 

पलामू : रामनवमी के अवसर पर जिले में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी प्रखंड मुख्यालय स्थित बेदानी मोड़ परशुराम चौक मंदिर के पास बेदानी नवयुवक संघ द्वारा सम्मान समारोह के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया.

भव्य शोभायात्रा और मंच संचालन

कार्यक्रम का संचालन श्री विजय तिवारी और श्री परितोष पांडे द्वारा किया गया. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा.

मुख्य अतिथि के रूप में रुद्र शुक्ला की मौजूदगी

कार्यक्रम में पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री रुद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही.

अतिथियों का पारंपरिक स्वागत

बेदानी नवयुवक संघ की ओर से मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का तलवार, अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा.

राम भक्ति से मिलती है अपार शक्ति: रुद्र शुक्ला

अपने संबोधन में रुद्र शुक्ला ने कहा कि रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा करने से अपार शक्ति की प्राप्ति होती है. उन्होंने तरहसी प्रखंड समेत पूरे पांकी विधानसभा क्षेत्र पर भगवान राम की कृपा बने रहने की कामना की और आयोजन समिति का आभार जताया.

विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में उदयपुर वन पंचायत के मुखिया प्रवीण पांडे, विश्व हिंदू प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण पांडे, समाजसेवी मनीष पांडे, भूतपूर्व मुखिया महेंद्र पासवान के पुत्र मुकेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

लाठी प्रदर्शन बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिथिलेश पांडे द्वारा प्रस्तुत लाठी कला का प्रदर्शन रहा, जिसे लोगों ने काफी सराहा.

आयोजन को सफल बनाने में समिति की भूमिका

इस आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक एवं गार्जियन के रूप में श्री बागेश्वर पांडे, श्री रामधनी पांडे, शिक्षक श्री राजेंद्र पांडे, श्री रामेश्वर पांडे, श्री आरस पांडे, अरुण पांडे, दिनेश पांडे, संजय पांडे, श्री आशुतोष मिश्रा, आलोक पांडे, उज्जवल पांडे, नवीन पांडे, मिथिलेश पांडे और राकेश पांडे सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *