गुमला : लोडेड पिस्टल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

Gumla: सिसई पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता कर...

Gumla: सिसई पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसई दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं. तत्काल एक टीम का गठन किया गया और दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में एक व्यक्ति के पास से लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. सिसई निवासी प्रदीप शर्मा और मो शमीउल्लाह अंसारी के पास से पुलिस ने मोबाइल सहित अन्य सामान भी बरामद किया है. गिरफ्त में आये मो. शमीउल्लाह का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है.

ये भी पढ़ें : डिजिटल अरेस्ट कर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, झारखंड CID ने बिहार से सिम विक्रेता को पकड़ा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *