Click Here
Click Here
Click Here

ट्रक में मिला ड्राइवर का शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

पलामू: नवाबाजार थाना क्षेत्र में एक ट्रक के अंदर ड्राइवर का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई...

पलामू: नवाबाजार थाना क्षेत्र में एक ट्रक के अंदर ड्राइवर का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है.

ट्रक के अंदर मिला शव

जानकारी के अनुसार मृतक रंजीत कुमार महतो पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और स्वयं ट्रक मालिक भी थे. वे रायपुर से ट्रक संख्या CG04LF9649 लेकर पड़वा में सामान लोड करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनका शव ट्रक के अंदर मिला.

Also Read: पाकुड़ में LPG आपूर्ति सुचारू, ऑनलाइन बुकिंग और E-KYC अनिवार्य

पुलिस ने किया शव बरामद

घटना की सूचना मिलने पर नवाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. शव ट्रक के भीतर मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

पोस्टमार्टम के बाद खुलासा संभव

थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि शव मंगलवार की सुबह बरामद हुआ था, लेकिन दूरी के कारण परिजन शाम को पहुंचे. इसी वजह से बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *