हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान चार की मौत और 191 लोग घायल, शव रखकर किया सड़क जाम, प्रशासन के विरोध में नारेबाजी

हजारीबाग: शहर में रामनवमी के पावन अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान हजारीबाग में कई दुखद घटनाएं सामने आई हैं. सदर...

Oplus_16908288

हजारीबाग: शहर में रामनवमी के पावन अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान हजारीबाग में कई दुखद घटनाएं सामने आई हैं. सदर अस्पताल द्वारा जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन के क्रम में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 191 लोग घायल हुए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक 189 लोग घायल चार की मौत:

अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों में अधिकांश लोग शस्त्र प्रदर्शन (पारंपरिक हथियारों के खेल) के दौरान चोटिल हुए. घायलों का आंकड़ा इस प्रकार है. हल्की चोटें 189 लोग को आई है. जिनमें 180 पुरुष और और महिलाएं मामूली रूप से घायल हुए है. इसके अलावा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ. अब तक कुल 191 लोगों के अस्पताल पहुंचने की पुष्टि हुई है.

चार लोगों की हुई मौत:

– प्रिंस कुमार (19 वर्ष): निवासी सिलवार, थाना मुफ्फसिल, प्रिंस की मौत जुलूस के दौरान भुजाली से गंभीर चोट लगने के कारण सदर अस्पताल में हुई.

– योगेश जयसवाल (26 वर्ष): हजारीबाग निवासी योगेश जुलूस के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

– बबन राम: पेलावल निवासी, जुलूस के दौरान चोटिल होने के कारण इनकी भी मृत्यु हो गई.

– अभिषेक वर्मा: निवासी सरदार चौक, थाना बड़ा बाजार, अभिषेक के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

शव रखकर सड़क किया गया जाम, प्रशासन के विरोध में लगा नारा:

अभिषेक वर्मा के मौत के बाद उनके परिजनों के द्वारा बड़ा बाजार के सरदार चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया गया है. परिजनों के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है और प्रशासन के विरोध में नारा भी लगाया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *