Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान पर झामुमो का पलटवार, कहा- ‘झामुमो कार्यकर्ताओं के बीजेपी में शामिल होने का दावा झूठा’

Saraikela: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की...

Saraikela: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने का दावा किया था. झामुमो के जिला उपाध्यक्ष भोला माहंती ने इस बयान को पूरी तरह से निराधार, हास्यास्पद और बेतुका करार देते हुए इसका कड़ा खंडन किया. रविवार को सरायकेला परिसदन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भोला माहंती ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष का यह दावा कि सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उनकी पार्टी में शामिल हुए हैं, एक ‘ओछी हरकत’ है. उन्होंने भाजपा अध्यक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके दावों में सच्चाई है, तो वे सामने आकर उन कार्यकर्ताओं के नाम सार्वजनिक करें. उन्होंने मांग की, कि भाजपा यह बताए कि वे कार्यकर्ता झामुमो में किस पद पर थे और संगठन में उनकी क्या भूमिका थी.

ये भी पढ़ें : अप्रैल 2026 में कौन से व्रत और त्योहार हैं आने वाले? अभी जानें सारी खास तारीखें!

भाजपा नेता झूठी बयानबाजी ना करें : झामुमो

झामुमो नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर रहते हुए इस तरह की ‘बचकाना हरकत’ समझ से परे है. उन्होंने भाजपा को नसीहत दी कि वे झूठी बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने के बजाय अपनी हार के कारणों को खोजें. माहंती ने कहा- “जिले के साथ-साथ नगर में भी भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है. बेहतर होगा कि भाजपा नेता अपने गिरेबान में झांकें और जमीन पर रहकर जनता के लिए काम करें.”

ये भी पढ़ें : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बूस्ट, 1.16 अरब रुपये का आवंटन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो के कई नेता रहे मौजूद

पार्टी ने स्पष्ट किया कि अनैतिक राजनीतिक लाभ के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नाम का इस्तेमाल करना किसी भी दृष्टिकोण से स्वीकार्य नहीं है. झामुमो ने कहा कि इस तरह के गलत समाचार फैलाने से वास्तविकता नहीं ब

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *