हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान: 4.82 लाख किसानों का ऋण माफ, 1828 करोड़ का भुगतान

रांची: हेमंत सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना के तहत राज्य के 4 लाख 82 हजार 380 किसानों का अब तक ऋण...

रांची: हेमंत सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना के तहत राज्य के 4 लाख 82 हजार 380 किसानों का अब तक ऋण माफ कर दिया है. राज्य में कुल 5 लाख 1 हजार 620 किसानों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है. फिलहाल 1,267 किसानों के ऋण माफी की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है. वहीं गलत डेटा के कारण 17,973 किसानों के ऋण माफी का भुगतान विफल रहा है.

छह जिलों में 100 करोड़ से अधिक का भुगतान

राज्य सरकार ने इस योजना के तहत छह जिलों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है. इनमें देवघर में 137.54 करोड़, हजारीबाग में 110.12 करोड़, पूर्वी सिंहभूम में 106.32 करोड़, गढ़वा में 127.44 करोड़, पलामू में 151.47 करोड़ और रांची में 109.72 करोड़ रुपये का भुगतान शामिल है.

जिलावार ऋण माफी भुगतान (करोड़ रुपये में)

देवघर – 137.54 करोड़, हजारीबाग – 110.12 करोड़, पूर्वी सिंहभूम – 106.32 करोड़, गढ़वा – 127.44 करोड़, पलामू – 151.47 करोड़, रांची – 109.72 करोड़, बोकारो – 64.51 करोड़, चतरा – 86.49 करोड़, धनबाद – 39.15 करोड़, दुमका – 92.39 करोड़, गिरिडीह – 95.87 करोड़, गोड्डा – 74.78 करोड़, गुमला – 50.68 करोड़, जामताड़ा – 79.52 करोड़, खूंटी – 27.79 करोड़, कोडरमा – 40.93 करोड़, लातेहार – 62.68 करोड़, लोहरदगा – 41.08 करोड़, पाकुड़ – 31.01 करोड़, रामगढ़ – 32.32 करोड़, साहेबगंज – 60.50 करोड़, सरायकेला – 86.13 करोड़, सिमडेगा – 24.68 करोड़, पश्चिमी सिंहभूम – 96.44 करोड़.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *