Click Here
Click Here
Click Here

सरहुल पर रांची में नगर निगम की विशेष पहल, 10 रूटों पर निःशुल्क बस सेवा

रांची: प्रकृति और संस्कृति के पावन पर्व सरहुल को लेकर रांची नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है. 21 मार्च...

रांची: प्रकृति और संस्कृति के पावन पर्व सरहुल को लेकर रांची नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है. 21 मार्च 2026 को निकलने वाली भव्य सरहुल शोभायात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए 10 प्रमुख मार्गों पर निःशुल्क सिटी बस सेवा चलाई जाएगी.

हर वर्ष सरहुल के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, जिससे शहर में यातायात और आवागमन की समस्या बढ़ जाती है. इसी को देखते हुए नगर निगम ने यह विशेष व्यवस्था की है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के शोभायात्रा में शामिल हो सकें और आसानी से अपने गंतव्य तक लौट सकें.

इन प्रमुख रूटों पर मिलेगी निःशुल्क बस सेवा

रामपुर बाजार – सिरमटोली चौक.

कांके बोड्या – सिरमटोली चौक.

बीआईटी मेसरा – सिरमटोली चौक.

टुपुदाना – सिरमटोली चौक.

कटहल मोड़ – सिरमटोली चौक.

पंडरा बाजार समिति – सिरमटोली चौक.

धुर्वा गोलचक्कर – सिरमटोली चौक.

जगन्नाथपुर – सिरमटोली चौक.

खेलगांव मोड़ – सिरमटोली चौक.

टाटीसिल्वे – सिरमटोली चौक.

इसके साथ ही 5 सिटी बसों को सरकारी बस स्टैंड पर रिजर्व रखा गया है, ताकि भीड़ या आवश्यकता बढ़ने पर तुरंत अतिरिक्त सेवा उपलब्ध कराई जा सके.

नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस सुविधा में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि सभी वर्गों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *