रांची में राजस्व संग्रहण पर उच्चस्तरीय समीक्षा, कई विभागों ने लक्ष्य से अधिक हासिल किया

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आंतरिक संसाधनों से राजस्व संग्रहण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा...

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आंतरिक संसाधनों से राजस्व संग्रहण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्राप्त राजस्व की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.

परिवहन विभाग ने लक्ष्य से अधिक किया संग्रहण

समीक्षा के दौरान परिवहन विभाग ने 115 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए ₹41047.51 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध ₹47501.13 लाख राजस्व संग्रहण की जानकारी दी.

Also Read: ड्रॉपआउट खत्म करने की मुहिम तेज, घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करेगा प्रशासन

उत्पाद और खनन विभाग का भी बेहतर प्रदर्शन

वहीं उत्पाद विभाग ने 123.98 प्रतिशत तथा खनन विभाग ने 129.60 प्रतिशत राजस्व संग्रहण कर बेहतर प्रदर्शन किया.

मत्स्य विभाग लक्ष्य से पीछे, डीसी ने दिए निर्देश

दूसरी ओर मत्स्य विभाग मात्र 60.52 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल कर सका, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को शत-प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

राजस्व संग्रहण प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी

उपायुक्त ने कहा कि राजस्व संग्रहण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी विभाग आगामी वित्तीय वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाएं. बैठक में अपर समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *